राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
04-May-2020 09:42 PM
By K K Singh
ARA : बिहार में कोरोना महामारी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, दूसरी ओर कानून व्यवस्था की स्थिति भी चरमराई हुई दिख रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां बदमाशों ने लॉक डाउन में डबल मर्डर कर इलाके में सनसनी फैला दी है. डबल मर्डर की इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां महक़मपुर बारां गांव में लॉक डाउन में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की जुर्रत की है. दो लोगों की मौत की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है आपसी विवाद में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ बातचीत में कहा कि आपसी विवाद में गोलीबारी हुई है. थाना की टीम मौके पर पहुंची है. घटना की छानबीन जारी है. मृतकों की पहचान 20 वर्षीय युवक त्रिलोकी कुमार और त्रिलोकी के भाई शिव शंकर के रूप में की गई है.
आरा के सदर डीएसपी ने बताया कि उनको घटना को लेकर कोई सही जानकारी नहीं है. पुलिस टीम मौके पर पहुंच ही रही है. वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट के किसी केस में गवाही देने को लेकर यह मामला बढ़ा है. नाराजगी को लेकर ही बदमाशों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बहरहाल पुलिस की टीम अभी मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपियों की तलाश जारी है.