पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान
04-Sep-2021 09:53 AM
ARA : आरा में सड़क व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए केंद्रीय मंत्री सह सांसद आरके सिंह ने सड़क और राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ दिल्ली में समीक्षा बैठक की.
इस बैठक में सड़क और राजमार्ग मंत्रालय के चीफ़ इंजीनियर पीआर मीणा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टेक्निकल मेंबर महावीर सिंह, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चीफ़ जनरल मैनेजर एलपी पंधी, बिहार पथ निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर भास्कर मिश्रा शामिल हुए.
बैठक में आरा में सड़कों के विकास को लेकर अहम प्रस्तावों की समीक्षा हुई जिनमें आरा में रिंग रोड का निर्माण, पटना-बक्सर हाईवे, आरा-सासाराम हाईवे, आरा-मोहनिया हाईवे और दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड के विकास शामिल हैं.
इसके साथ ही आरा-सासाराम योजना में चरपोखरी तक अतिरिक्त स्पर व्यवस्था करने और असनी से ज़ीरो माइल रेल ओवर ब्रिज होते हुए कायमनगर तक के मार्ग को एनएच में समाहित करते हुए इसे फोर लेन बनाने पर विचार विमर्श हुआ. बैठक में आर. के. सिंह ने इन प्रस्तावों का डीपीआर बनाकर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने का और निर्माण की समय सीमा भी तय करने का आदेश दिया.