Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में
26-Jan-2020 10:39 AM
By K K Singh
ARA : पूरे देश में आज 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. देशभर में लोगों के बीच उत्सव का माहौल है. राजधानी पटना के गांधी मैदान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है. बिहार के जिला मुख्यालयों में डीएम झंडात्तोलन कर रहे हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर आरा से है. जहां आरा रमना मैदान में झंडात्तोलन के बाद एक अनोखा नजारा देखने को मिला. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक स्टंटमैन तिरंगा लेकर झांकी में घुस गया.
रमना मैदान में युवक हाथ में तिरंगा लेकर करतब दिखा रहा था. उसे देखते ही सुरक्षाकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. कार्यक्रम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया. युवक बिना परमिशन लिए बाइक पर स्टंट कर रहा था. जिसे पुलिसवालों ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि झंडात्तोलन के समय भोजपुर जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, पुलिस कप्तान सुशील कुमार और आरा सदर एसडीओ मुजूद थे, तभी ये वाकया हुआ.
बाइक पर करतब दिखा रहे शख्स को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. उसने पुलिस को बताया कि स्टंट परफॉर्मेंस के लिए वह परमिशन लेने गया था, लेकिन उसे मंजूरी नहीं मिली थी. आज वह अपनी मर्जी से तिरंगे के सामान पोषक पहनकर, हाथों में तिरंगा थामे बाइक से मैदान में घुस आया. इतना ही नहीं युवक सबके सामने तेज रफ़्तार में बाइक चलकर करतब भी दिखाने लगा. पुलिसवालों की नजर जैसे ही उसके ऊपर पड़ी, उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया.