ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहिया थानाध्यक्ष सस्पेंड, भोजपुर एसपी ने लिया एक्शन

बिहिया थानाध्यक्ष सस्पेंड, भोजपुर एसपी ने लिया एक्शन

22-Apr-2020 01:54 PM

ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भोजपुर से जहां पुलिस कप्तान ने एक बड़ी कार्रवाई की है. भोजपुर एसपी सुशील कुमार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बिहिया के थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया है. 


भोजपुर एसपी सुशील कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर यह बड़ी कार्रवाई थानाध्यक्ष के खिलाफ की गई है. बिहिया थाना के SHO राम लखन प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. फर्स्ट बिहार के साथ हुई बातचीत में पुलिस कप्तान ने कहा कि किसी भी थानाध्यक्ष की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बिहिया मामले में जांच के बाद पता चला कि बिहिया एसएचओ की ओर से गैर जिम्मेदाराना व्यवहार किया गया. 


पुलिस अफसर के ऊपर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बारे में बताया जा रहा है कि भोजपुर एसपी लॉ एंड आर्डर की स्थिति को बनाये रखना चाहते हैं. थानाध्यक्ष के खिलाफ एक पीड़ित की ओर से एसपी को मामला दर्ज नहीं करने की शिकायत की गई थी. एसपी ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगी थी. उन्होंने डीएसपी को जांच के आदेश दिए थे. इस पूरे मामले में जब जांच रिपोट सौंपी गई तो उन्होंने थानाध्यक्ष के विरुद्ध कड़ा एक्शन लिया.