ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / आरा में अवैध संबंध को लेकर प्रोफेसर के बेटे की हत्या, अपराधियों ने...

आरा में अवैध संबंध को लेकर प्रोफेसर के बेटे की हत्या, अपराधियों ने मारी गोली

01-Nov-2020 10:17 PM

ARA :  भोजपुर जिले के सहार थाना इलाके में हुए नीतीश उर्फ छोटू राय की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है. प्रोफेसर संजय राय के बेटे की हत्या के मामले में राज से पर्दा उठ गया है. अवैध संबंध के विरोध को लेकर इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने इस मामले में मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य अपराधी की तलाश जारी है. 


घटना भोजपुर जिले के सहार थाना का है. जहां पेरहाप गांव के रहने वाले प्रोफेसर संजय राय के बेटे नीतीश उर्फ छोटू राय की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के विरोध को लेकर नीतीश उर्फ छोटू राय का मर्डर किया गया था. पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बिंदौल गांव निवासी चुल्लू उर्फ चुल्लू बाबा ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीतीश को गोली मारी थी. पुलिस ने हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया है. 


भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने बताया कि अवैध संबंध का विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले में पेरहाप निवासी स्व.बरुण राय की पत्नी इंदु देवी और पुत्री खुशबू कुमारी को गिरफ्तार किया गया है.  जबकि, मुख्य आरोपितों की तलाश जारी है.  मृतक 26 वर्षीय नीतीश उर्फ छोटू राय पेरहाप निवासी प्रोफेसर संजय राय का पुत्र था.


शुक्रवार को हुई इस घटना में देसी कट्टा और पाइप गन का इस्तेमाल किया गया था. संजय राय ने भी संबंधित थाना में मां-बेटी समेत चुल्लू बाबा के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी.  जिसके आधार पर पुलिस ने एक महिला और एक युवती समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी.  पुलिस ने मां-बेटी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है.  पुलिस अवैध संबंध के अलावा मठिया से जुड़े विवाद को लेकर भी अलग से छानबीन कर रही है.