बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
03-Nov-2020 05:30 PM
ARA : इस वक़्त एक बड़ी खबर आरा से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक बैंक से 9 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात भोजपुर जिले के शाहपुर थाना इलाके की है, जहां मंगलवार शाम को अपराधियों ने 9 लाख रुपये की बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि शाहपुर के इटवां स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के ब्रांच से यह लूट हुई है.
इतनी बड़ी लूट की घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना की टीम मामले की छानबीन कर रही है. बैंक के अधिकारियों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है. इस घटना में कितने रुपये की लूट हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है हालांकि बैंक के ऑफिसर के मुताबिक 9 लाख रुपये लुटे गए हैं.
सबूत नष्ट करने के लिए बदमाशों ने बैंक में लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया और हार्ड डिस्क अपने साथ लेकर फरार हो गए. बैंक के रीजनल मैनेजर डॉ. अरविंद अमर का कहना है कि बदमाश बैग में पैसे रख कर बाहर निकला और बाहर बाइक पर सवार होकर मौके से निकल गया.
इसके बाद बैंक कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंच कर पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगालने लगी. पुलिस के अनुसार बदमाशों की तलाश की जा रही है.