राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
21-May-2020 08:22 PM
ARA : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ते जा रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर रिकार्ड 293 नए मामले सामने आये हैं. वहीं दूसरी ओर लोगों के लिए राहत कि खबर है कि कई मरीज इस जानलेवा बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं. इस वक्त एक ताजा खबर भोजपुर जिले से सामने आ रही है. जहां 5 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है. इस खबर के बाद जिलेवासियों में ख़ुशी का माहौल है.
भोजपुर में 23 मरीज स्वस्थ
भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की ओर से फर्स्ट बिहार को मिली जानकारी के मुताबिक 5 और मरीज स्वस्थ हो गए हैं. जिन्हें आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई है. भोजपुर जिले में अब तक कुल 44 मामले सामने आये हैं. जिसमें से कुल 23 मरीज ठीक हो चुके हैं. फिलहाल भोजपुर जिले में अभी 21 केस एक्टिव हैं. भोजपुर जिले से अब तक कुल 1023 सैंपल जांच के लिए भेजे गए. जिसमें जिसमें 909 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है. हालांकि अभी भी 114 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग पड़ी हुई है.

दुकानों में सख्ती
कोरोना संक्रमण के बावजूद भी राज्य के तमाम जिलों में लोग सावधानी बरतने को तैयार नहीं हैं. भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने भी एक सख्त फैसला लिया है. डीएम ने वैसे दुकानदारों के ऊपर कार्रवाई करने की बात कही है, जो प्रशासन की ओर से जारी किये गए दिशानिर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं. कोरोना संकट को देखते हुए ऐसी दुकानों में फिर से ताला लटक सकता है.
दिशानिर्देशों का हो रहा उल्लंघन - DM
भोजपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सप्ताह के अलग-अलग दिन ही दुकान खोलने के निर्देश दिए गए हैं. इसके बावजूद भी कई दुकानदार नहीं मान रहे हैं. आदेश के बावजूद ही शटर गिराकर सामान को बाहर रखा जा रहा है. जिसके कारण अव्यवस्था की स्थिति बन रही है. इसके साथ ही दुकानदारों द्वारा ग्राहकों से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कराया जा रहा है. डीएम ने कहा कि जिन शर्तों के साथ दुकान खोलने की अनुमति दी गई है. अगर दुकानदार उसका पालन नहीं करते हैं, तो उनकी दुकान को फिर से बंद करने की कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी.
ऑटो वाले कर रहे मनमानी
भोजपुर डीएम ने जिले में लॉकडाउन के दौरान ऑड और इवन नम्बर के आधार पर रजिस्ट्रेशन नंबर के अनुसार ऑटो और ई-रिक्शा को चलाने की अनुमति दी गई है. साथ ही ऑटो और ई-रिक्शा पर ड्राइवर के आलावा सिर्फ दो यात्रियों को बैठने की ही अनुमति दी गई है. डीएम ने कहा कि लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि वाहन मालिक इसका पालन नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है कि सरकार की ओर से तय किये गए नियमों का जो भी व्यक्ति उल्लंधन करेंगे, उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उनकी गाड़ी को भी जब्त कर लिया जायेगा.
दुकानदारों के लिए ये दिशानिर्देश जारी -

भोजपुर जिला कोरोना अपडेट -
