ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस

आरा मंडल कारा में पुलिस की रेड, मोबाइल, कैंची और सिमकार्ड बरामद

28-Nov-2022 12:44 PM

By RAKESH KUMAR

ARA : खबर आरा से है, जहां आरा मंडल कारा में ताबड़तोड़ छापेमारी हुई है। पांच घंटे तक जेल में ये छापेमारी चली। इसमें डीएम, एसपी, एएसपी, एसडीओ, डीएसपी समेत कई आलाधिकारी मौजूद रहे। रेड के वक्त सभी वार्डों की सघन जांच की गई। छापेमारी के दौरान जेल से आठ मोबाइल, पांच सिमकार्ड, चार मोबाइल चार्जर, एक कैची समेत कई तरह के आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं।




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पुलिस को सूचना मिली थी कि जेल में कुछ आपत्तिजनक सामान मौजूद है। इसके बाद बिना देरी किए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। रेड के दौरान कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। पांच घंटे की छापेमारी में पुलिस ने जेल से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है, जिसमें मोबाइल, सिमकार्ड चार्जर और कैंची बरामद है। 




आपको बता दें, सुबह 6 बजे से पुलिस की ये छापेमारी चल रही है। कई सामान बरामद होने के बाद अब एफआईआर दर्ज की जा रही है। वहीं, पुलिस कई लोगों से पूछताछ भी कर रही है। भोजपुर डीएम राज कुमार ने कहा है कि इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।