चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
10-Feb-2020 05:23 PM
By K K Singh
ARA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां इंटर के परीक्षार्थी की मौत हो गई है. इस घटना से युवक के घर में कोहराम मच गया है. संदेहास्पद स्थिति में स्टूडेंट की मौत हुई है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भोजपुर जिले के आरा नवादा थाना इलाके की है. जहां गोढ़ना में इंटर के एक परीक्षार्थी की मौत हो गई है. संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत से हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक रोहतास जिले का रहने वाला है. जो अपने रिश्तेदार के यहां रहकर इंटर का एग्जाम दे रहा था. युवक का परीक्षा केंद्र हितनारायण क्षत्रिय प्लस टू विद्यालय में था.
युवक की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि परीक्षा देकर लौटने के बाद छात्र घर पर सोया हुआ था. कई बार उठाने पर जब वह नहीं उठा तो रिश्तेदार हैरान रह गए. आनन-फानन में वो स्टूडेंट को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत कैसे हुई है. पुलिस इसकी छानबीन में जुटी हुई है.