अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी! डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक IPL new rule : IPL 2026 में धमाका! अब दूसरी पारी में गेंदबाजी टीम मांग सकेगी नई गेंद, जानें पूरा नियम Success Story: 6 साल तक मौत से जंग, 4 सर्जरी और लकवा… फिर भी नहीं टूटा हौसला, 38 की उम्र में UPSC परीक्षा में मारी बाजी Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
14-Oct-2024 08:31 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम देते हो इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है। जहां जिदेर रात मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र के डुमरिया ढाब में एक युवक को गोलीमारकर मौत के घाट उतार दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, मीनापुर थाना के पानापुर ओपी क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने वक युवक को घेरकर गोलियों से भून डाला है। गोली लगने की सूचना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि, मृत युवक की पहचान विकास साहनी जो जमीन मठिया गांव के कैलाश साहनी का पुत्र था के रूप में हुई है। यह पानापुर ओपी क्षेत्र का ही रहने वाला था। घटना के बाद परिजनों के सहयोग से विकास को मुजफ्फरपुर शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति नाजुक होने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
इधर, घटना के बाद पुलिस आपसी रंजिश एवं अन्य पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है। पूरे मामले में पूछे जाने पर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि पानापुर ओपी क्षेत्र में देर रात एक युवक को गोली लगी थी जिसके इलाज के क्रम में मौत हो गई है। घटना के पीछे क्या कुछ वजह है पुलिस अनुसंधान कर रही है। परिजन जो भी लिखित शिकायत देंगे उसके आधार पर भी जांच पड़ताल होगी।