पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
04-Dec-2023 01:20 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में पिछले कुछ दिनों से अपराध के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिला रहा है। ऐसे में पुलिस प्रसाशन के लिए इस अपराध पर जल्द से जल्द लगाम लगाना बेहद जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते बिहार पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत अपराध और ठगी के मामलों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस आए दिन सख्त कदम उठा रही है।
दरअसल, बिहार पुलिस ने ऑटो यूनियन के साथ बैठक के बाद एक नया दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत अब से ऑटो पर चालक और मालिक का नाम व नंबर लिखा जाएगा। इसके अलावा ऑटो चालकों को भी वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा।इस बात की जानकारी कोतवाली डीएसपी ने दी है। उन्होंने बताया कि - दस ऑटो यूनियन संघ के साथ हुई बैठक में निर्देश दिया गया कि ऑटो पर चालक और मालिक का नाम और नंबर लिखा जाए। साथ ही ऑटो का नंबर भी स्पष्ट लिखा जाए।
इसके अलावा, नंबर प्लेट पूरी तरह दिखे इसका भी ध्यान दिया जाए ताकि उसमें सवार यात्री को भी चालक के बारे में जानकारी और ऑटो का नंबर आसानी दिखे। इसके साथ ही इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अलग-अलग यूनियन को वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जा रहा है। ताकि उनकी समस्याओं से भी पुलिस अवगत रहे। ऑटो चालकों को भी वाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा। बैठक के दौरान ऑटो यूनियन संघ ने भी सहयोग का भरोसा दिया।
आपको बताते चलें कि, पिछले कुछ दिनों के अंदर राजधानी में ठंड के समय ऑटो में कई घटनाएं सामने आ चुकी है। पूर्व में कोतवाली, गांधी मैदान, शास्त्रीनगर, दानापुर जैसे थाना क्षेत्र में यात्रियों से लूटपाट या संग ऑटो लेकर भागने की शिकायतें आ चुकी है। अधिकांश घटनाएं देर रात या अहले सुबह में हुई। ऐसे गिरोह के निशाने पर बाहर से आने वाले यात्री होते है।