अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Jan-2023 07:41 PM
PATNA: राजद नेता शिवानंद तिवारी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी यात्रा स्थगित करने की सलाह दी है। नीतीश कुमार ने आज से ही अपनी समाधान यात्रा की शुरूआत की है। शिवानंद तिवारी ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा रोक दें।
शिवानंद तिवारी ने कहा है कि बिहार में अभी बेहद ठंढ है. स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं. अस्पतालों में ठंड जनित बीमारियों से पीड़ित लोगों का भर्ती होना बढ़ गया है. ऐसे मौसम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा शुरू कर दी है. यात्रा की शुरुआत चंपारण से हुई है. जहाँ ठंड राजधानी के इलाक़े से ज़्यादा होती है।
शिवानंद तिवारी ने कहा है कि ये यात्रा कहने के लिए तो मुख्यमंत्री की है. लेकिन यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ सैकड़ों लोग जुड़े होंगे. उसमें कुछ ऐसे लोग भी हो सकते हैं जिनकी बीमारी ठंड में बढ़ जाती है. ऐसे लोगों का ठंड में खुले में निकलना बहुत जोखिम का काम है. ऐसे में एक वरीय सहयोगी के नाते मैं सार्वजनिक हित में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से व्यक्तिगत रूप से इस यात्रा को स्थगित करने का अनुरोध करता हूँ।
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज से ही अपनी समाधान यात्रा की शुरूआत की है. ये यात्रा 4 जनवरी से 7 फरवरी तक चलेगी. नीतीश कुमार अपनी समाधान यात्रा के तहत तीन काम करेंगे. वे सरकारी योजना से संबंधित क्षेत्र भ्रमण करेंगे. उसके बाद चिन्हित यानि सेलेक्टेड समूहों के साथ बैठक करेंगे और फिर सरकारी अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक होगी।