Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
01-May-2023 05:10 PM
By First Bihar
PATNA: राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी आगे की रणनीति का खुलासा किया है। उनके बारे में चर्चा हो रही थी कि वे बीजेपी के साथ गठबंधन कर सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने लगाये जा रहे इस कयास पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने यह क्लीयर किया है कि उनकी पार्टी आरजेएलडी का विलय किसी अन्य पार्टी में नहीं होगा।
वे गठबंधन में रहकर ही चुनाव लड़ेंगे। उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा के साथ गठबंधन करने की बात कही है। जल्द ही वे एनडीए में जाने की भी घोषणा करेंगे। कुशवाहा ने महागठबंधन के खिलाफ अपनी आगे की रणनीति बनाई है। उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया वे जनता के बीच फिर जाएंगे और सभी जिलों में कुशवाहा कार्यकर्ता सम्मेलन करेंगे।
उन्होंने बताया कि अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को वे खत्म नहीं होने देंगे और ना ही किसी दूसरी पार्टी में विलय करेंगे। अब बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे इस बात का ऐलान वो जल्द करेंगे। ऐसे में महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। उनकी पार्टी बीजेपी के साथ मिलकर 2024 और 2025 का चुनाव लड़ेंगी।
बता दें कि कुछ दिन पहले उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली गये थे। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह में मिले थे। कयास यही लगाई जा रही है कि इसी क्रम में गठबंधन को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई थी। जिसके बाद अब उपेंद्र कुशवाहा आगे की रणनीति तैयार करने में लगे हैं। उन्होंने यह क्लीयर भी कर दिया है कि उनका गठबंधन और किसी से नहीं बल्कि बीजेपी के साथ होगी। जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी।