ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल राज्यसभा चुनाव 2026: ओवैसी ने बढ़ा दी तेजस्वी की टेंशन, RJD की बैठक से बनाई दूरी; NDA को करेंगे वोट?

अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर गये सफाई कर्मी, इलाके में चरमराई सफाई व्यवस्था

25-Jun-2024 04:59 PM

By First Bihar

EAST CHAMPARAN: अपनी मांगों को लेकर मोतिहारी के सुगौली नगर पंचायत के सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। हड़ताली सफाई कर्मियों ने नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। सरकार द्वारा निर्धारित मानक सैलरी में ठेकेदार द्वारा कटौती करने से नाराज सफाई कर्मियों का कहना है कि पीएफ में भी कई वर्षों से गड़बड़ी की जा रही है। किसी को भी पीएफ का कोई रिसिप्ट प्राप्त नहीं हुआ है। 


सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से नाले से निकाले गए कचड़े हर जगह पड़ा हुआ है। बारिश होने की वजह से रोड पर पड़े कचड़े अब बहने लगे हैं। जिससे सड़क पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। 


सुगौली की सफाई व्यवस्था फिर से सुचारू रूप से बहाल हो और किसी भी प्रकार की गंदगी से बीमारी का खतरा न बनी रहे। यह मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं। वही नगर पंचायत के स्वच्छता प्रबंधक मोइन अंसारी ने बताया कि सफाई कर्मियों की मांग नगर पंचायत के नियम के अनुकूल नहीं है। विभागीय नियम के अनुसार उनको उपलब्ध सुविधाएं दी जा रही है।news imagenews imagenews imagenews imagenews imagenews image

पूर्वी चंपारण से सोहराब आलम की रिपोर्ट..