ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / अपने ही जवान को नहीं पहचान पाई पटना पुलिस, लावारिस समझ कर दिया...

अपने ही जवान को नहीं पहचान पाई पटना पुलिस, लावारिस समझ कर दिया दाह संस्कार

31-Jul-2019 05:45 PM

By 2

PATNA : पटना पुलिस का खेला खत्म होने का नाम ही नहीं लेता. इस बार पटना पुलिस के कारनामे को सुनकर आप दंग रह जाएंगे. पटना पुलिस अपने ही महकमे के लापता सिपाही को नहीं पहचान पाई और उसे लावारिस समझ कर उसका दाह संस्कार कर डाला. खबर के मुताबिक 16 जुलाई से सिपाही अशोक पासवान लापता था. अशोक पासवान के बेटे ने बताया कि पापा की 16 जुलाई को राजभवन में ड्यूटी लगी थी. वो उसी दिन से लापता थे, इसको लेकर बुद्धा कॉलोनी में 24 जुलाई को गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया गया था. अपने ही सिपाही को नहीं पहचान पाई पुलिस अशोक पासवान के बेटे का कहना है कि पापा की लाश गांधी मैदान के गेट नंबर 5 से मिली थी और 72 घंटे के बाद पटना पुलिस ने दाह संस्कार कर डाला. पटना पुलिस का कहना है कि अशोक पासवान के पास ऐसा कुछ नहीं मिल पाया जिससे उनकी पहचान हो पाती. अशोक पासवान के बेटे का आरोप है कि अब तक उसे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी पुलिस नहीं दे पाई है. चंदन तिवारी की रिपोर्ट