ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
24-Jul-2020 11:47 AM
ROHTAS : बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से हालत बाद से बदतर होते जा रहे हैं. अस्पतालों की स्थिति क्या है इस की सच्चाई दिल्ली से आई टीम ने बता दी. केंद्रीय टीम ने अस्पतालों और कैंटोनमेंट जोन का दौरा करने के बाद बिहार मॉडल को फैल बताया था. कोरोना संक्रमण के हालात का जायजा लेने पहुंची टीम ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों में कई खामियां बताई थी.
इन सब के बीच हर रोज अस्पतालों के वाइरल होते विडियो सरकार की व्यस्था की पोल खोल रहे हैं. अब ऐसा ही एक विडियो सासाराम जिले का तेजी से वायरल हो रहा है. इस विडियो में बिक्रमगंज में स्थित श्मशान में पीपीई किट को कुत्ते नोंच रहे हैं.
बताया जा रहा है कि बिक्रमगंज शहर के चित्रगुप्त नगर के एक 60 वर्षीय सख्स की मौत सोमवार की शाम कोरोना से संक्रमित होने के कारण हो गई थी. मृतक के शव का अंतिम संस्कार प्रशासनिक अधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी के उपस्थिति में मंगलवार को कर दिया गया.
दाह संस्कार के बाद परिजन और अफसर तो वहां से चले गए. लेकिन शव के अंतिम संस्कार करने के समय पहने गए पीपीई किट को श्मशान में ही छोड़ दिया. बुधवार को उक्त पीपीई किट को कुत्ते नोचते हुए दिखाई दिये. तब किसी स्थानीय निवासी ने विडियो बनाकर वाइरल कर दिया. विडियो में श्मशान घाट पर एक कुत्ते को शव के छुटे कुछ अवशेष को खाते देखा जा सकता है.
वीडियो के वायरल होते ही प्रशानिक महकमे में हड़कंप मच गया. इस संबंध में एसडीएम विजयंत ने कहा कि पीपीई किट के साथ शव के अवशेष नही थे. केवल पीपीई किट छुटा हुआ था. जिसे नष्ट करने का आदेश बीडीओ को दे दिया गया था. उसे बाद में नष्ट भी कर दिया गया था .