Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
21-Jul-2022 01:19 PM
BHAGALPUR: बिहार में परीक्षा के दौरान कई अतरंगी मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच भागलपुर के टीएमबीयू से ऐसे कई आंसरशीट मिले हैं, जिसे देखकर टीचर भी हैरान हैं। दरअसल, भागलपुर के टीएमबीयू में पार्ट वन आंसरशीट की चेकिंग चल रही है। इस दौरान गजब किस्से सामने आ रहे हैं। कई छात्र-छात्राओं ने क्वेश्चन का आंसर देने के बजाय अजीबोगरीब बात लिख डाली है। एक छात्र के उत्तरपुस्तिका में लिखा है, ‘तेरे घर से सामने, एक घर बनाऊंगा...’। आपको बता दें, ये गाना मो. रफी का है, जिसे छात्र ने अपने उत्तरपुस्तिका में लिखा है। आगे ऐसी कई कॉपियां मिली, जो बेहद दिलचस्प है।
कई छात्रों को जब क्वेश्चन का सटीक आंसर नहीं समझ आया तो उन्होंने अपने दिल की बात लिख दी। कई उत्तरपुस्तिका में शेर-ओ-शायरी लिखा है तो कई कॉपियां ग़ज़ल से भरी हुई है। इसे पढ़कर खुद प्रोफेसर भी हैरान हैं।
आपको बता दें, एक छात्रा की कॉपी में लिखा है, मेरी शादी होने वाली है, प्लीज पास कर दीजिये। शिक्षक को सबसे ज्यादा हैरानी उस वक्त हुई जब कई अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिका में हिन्दी का गाना लिखा हुआ मिला। टीएनबी कॉलेज भागलपुर के केमेस्ट्री विभाग के शिक्षक डा. राजीव सिंह ने कहा कि इससे पहले की परीक्षाओं में इस तरह के बहुत कम ही मामला सामने आते थे। लेकिन, अब यह सामान्य हो गया है। इस बार तो सबसे ज्यादा मामले मिले हैं। आंसरशीट में अलग-अलग तरह के जवाब लिखा गए हैं।