गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
24-Aug-2020 11:33 AM
PATNA : राजधानी पटना में एक बार फिर एएनएम ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के घर का घेराव किया है. मौके पर मौजूद एएनएम ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए और साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर कई आरोप भी लगाये.
दरअसल बड़ी संख्या में एएनएम स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर पहुंच गई और नौकरी को नियमित करने की मांग करने लगी. एएनएम का कहना था कि वो दिन-रात लोगों की सेवा में लगी रहती हैं लेकिन अबतक उनकी नौकरी नियमित नहीं की गई है साथ ही मानदेय भी सही समय पर नहीं दिया जाता है. इसी के आलोक में उन्होंने समान काम के बदले समान वेतन की मांग रखी है और साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि उअदी जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है वो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगी.
गौरतलब है कि इसके पहले भी एएनएम कई बार हड़ताल पर जा चुकी हैं लेकिन उनकी मांगों के आलोक में अबतक कार्रवाई नहीं की गई जिससे मजबूर होकर एक बार फिर एएनएम ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव किया है और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी कर रही हैं.