गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
07-Jul-2022 05:32 PM
ARWAL: राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। नारकोटिक्स ब्यूरो की अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो ऑटो से टकराने के बाद घर में घुस गई और दीवार से जा टकराई। इस घटना में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने आनन फानन में सभी घायलों को कलेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स ब्यूरो की गाड़ी नोखा से पटना जा रही थी। इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह हादसा हुआ।
इस घटना में नारकोटिक्स ब्यूरो पटना के चालक संजीव कुमार, इंस्पेक्टर विनोद कुमार, इंस्पेक्टर शीलभद्र सम्राट, इंस्पेक्टर धीरज कुमार और ऑटो के पास बैठे कोनी कुटी गांव निवासी रामाशीष पासवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेहंदिया और कलेर थाने की पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां सभी घायलों का प्राथमिक इलाज कराया गया उसके बाद सभी को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पटना से भी नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम मौके पर पहुंच गयी। टीम ने सभी घायलों का हालचाल जाना। इधर पुलिस अधीक्षक हिमांशु शंकर त्रिवेदी ने मेहंदिया थाना अध्यक्ष अमित कुमार से फोन पर सभी घायलों की जानकारी ली और सदर अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की।