राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
19-May-2022 11:10 AM
ARRAH: खबर आरा-बक्सर एनएच-30 की है, जहां गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज पेट्रोल पंप के पास एक कार का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई जबकि महिला एसआई, होमगार्ड जवान समेत पांच लोग घायल हैं। घटना बुधवार देर रात को घटी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस गश्ती के दौरान एक गाड़ी वाले से पूछताछ कर रही थी। अचानक एक अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दी, जिसमें कई लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
होमगार्ड जवान को आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। अन्य घायल लोगों का प्राथमिक इलाज किया गया। वहीं एक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया। जबकि महिला एसआई और होमगार्ड समेत चार लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी मिलने के बाद भोजपुर एएसपी हिमांशु आरा सदर अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि गजराजगंज ओपी पुलिस गश्ती के दौरान एक युवक से पूछताछ कर रही थी। अचानक एक अनियंत्रित कार ने होमगार्ड जवान को धक्का मार दिया। घटनास्थल मौजूद अन्य लोग भी इस हादसे की चपेट में आ गए। होमगार्ड जवान को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार के ओनर की तलाश जारी है।
मृतक होमगार्ड जवान की पहचान मुफस्सिल थाना इलाके के धोबहा ओपी अंतर्गत मैनपुर गांव का रहने वाला 58 साल के भगवान साह के रूप में की गई है। घायलों में गजराजगंज ओपी की गश्ती टीम में शामिल पुलिसकर्मियों में एसआई आदिति कुमारी, दो होमगार्ड जवान शिव कुमार उपाध्याय, बालेश्वर सिंह, चालक विनय कुमार और दूसरी गाड़ी पर सवार बिहिया थाना क्षेत्र के कुंवरदाह गांव निवासी सुरेश सिंह का पुत्र मनीष कुमार के नाम सामने आए हैं।