बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
21-Feb-2021 07:22 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY:- राजधानी पटना के एनएच-30 पर रफ्तार का कहर जारी है। ताजा मामला फतुहां थाना क्षेत्र के फतुहा-बख्तियारपुर एसएच-106 स्थित मकसूदपुर इलाके की है। जहां एक अनियंत्रित ऑटो ने सड़क किनारे खड़े 4 साल के मासूम को रौंद डाला जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एसएच-106 को बुरी तरह से जाम कर दिया। इस दौरान मुख्य सड़क पर आगजनी कर जमकर हंगामा भी मचाया। जिससे यातायात काफी देर तक बाधित रहा। हंगामा और जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआवजे का भरोसा दिलाया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और एसएच-106 पर यातायात बहाल हो सका। बताया जाता है कि एसएच-106 के मकसूदपुर इलाके में तेज गति से आ रही एक ऑटो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ा बच्चा उसकी चपेट में आ गया। आनन-फानन में शुभम कुमार को इलाज के लिए फतुहां पीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।