बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
03-Apr-2023 09:14 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: जमुई से गोड्डा जाने के दौरान एक ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घटना बांका के दुधारी मोड़ की है जहां इस हादसे के बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
बताया जाता है कि ऑटो पर 10 बुजुर्ग सवार थे। सभी मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने गोड्डा जा रहे थे। बांका के दुधारी मोड़ के पास पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी और इस हादसे में तीन वृद्धों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पिडरौन पंचायत के विशनपुर निवासी फुलेश्वर पासवान की पत्नी शारदा देवी (58), प्रसादी यादव (60) और नजारी पंचायत के दुबरातरी निवासी बालदेव राम की पत्नी (60) वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि झारखंड के गोड्डा में आंख का ऑपरेशन कराने लक्ष्मीपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों के कुल 10 वृद्ध एक आटों पर सवार होकर गोड्डा जा रहे थे।
तभी बांका जिले के दुधिया मोड के पास वे हादसे के शिकार हो गये। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि जनवरी में स्थानीय कुछ युवकों द्वारा लक्ष्मीपुर मे आंख जांच शिविर लगाया गया था। उक्त शिविर में गोड्डा के चिकित्सक आए हुए थे तब उन्होंने कुछ लोगों को आंख का ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई थी और गोड्डा स्थित अपने निजी क्लिनीक में बुलाया था वही जाने के लिए 10 बुजुर्ग ऑटों पर सवार होकर निकले थे।