मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
21-Oct-2020 04:26 PM
PATNA : बिहार चुनाव में वोटरों से जुडने की कवायद में लगे बीजेपी नेता अंगिका बोले जाने वाले इलाके में भोजपुरी में भाषण दे रहे हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भागलपुर में चुनावी सभा करने पहुंचे तो भोजपुरी में लिखा भाषण तैयार करा कर लाये थे. कागज पढ़ पढ़ कर राजनाथ सिंह ने भोजपुरी में भाषण दिया.
लालटेन फूट गइल, तेल बह गइल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भागलपुर के कहलगांव में सभा करने पहुंचे थे. बिहार के लोगों से कनेक्ट होना था इसलिए भाषण तैयार करा कर लाये थे. कागज पर लिखा भाषण भोजपुरी में था, जिसका भागलपुर से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है. भागलपुर इलाके में अंगिका बोली जाती है. लेकिन लिखा हुआ भाषण भोजपुरी में था सो मंत्री जी भोजपुरी बोल कर ही जनता को लुभाते रहे.
राजनाथ सिंह ने कहा-लालटेन फूट गइल ह, तेल बह गइल ह.भीड़ ने शोर मचाया. राजनाथ सिंह ने फिर कागज देखा. बोले-अरे सुन, तनी हमरो त सुन. इसके बाद फिर कागज पर नजरें दौड़ायी और कहा- यहां लालटेन फूट गइल ह, तेल बह गइल. अब ना पंजा के चली, ना उनकर कोई खेल चली.
कागज पर लिखी भोजपुरी की चार लाइनें पढ़ने के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि अब हम जाईं. लोगों ने कहा-नहीं. राजनाथ फिर बोले-नाही, अब हम चलतानी. फिर उन्होंने लोगों से बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने का वादा भोजपुरी में लिया और वहां से रवाना हुए.
लालटेन फूट गईल ह, तेल बह गईल ह
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 21, 2020
अब ना पँजा के चली ना उनकर खेल चली। pic.twitter.com/JOSoGeTbOh
गौरतलब है कि कहलगांव सीट कांग्रेसी दिग्गज सदानंद सिंह की सीट रही है. सदानंद सिंह ने इस दफे अपने बेटे को वहां से टिकट दिलवाया है. वहीं बीजेपी ने पवन यादव को उम्मीदवार बनाया है. राजनाथ सिंह बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट मांगने कहलगांव पहुंचे थे. उन्होंने नागरिकता कानून के नाम पर लोगों से वोट मांगा. राजनाथ ने कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान जैसे देशों में प्रताडित होने वाले अल्पसंख्यक समाज के लोगों को बीजेपी ने भारत की नागरिकता देने का भरोसा दिलाया था. केंद्र में सरकार बनते ही उस वादे को पूरा किया गया.