ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / आंदोलन खत्म किये बगैर नियोजित शिक्षकों से नहीं होगी बातचीत, शिक्षा मंत्री ने...

आंदोलन खत्म किये बगैर नियोजित शिक्षकों से नहीं होगी बातचीत, शिक्षा मंत्री ने कहा राजनीति छोड़कर कदम आगे बढ़ाएं

06-Mar-2020 01:07 PM

By Niraj Kumar

PATNA : नीतीश सरकार नियोजित शिक्षकों का आंदोलन खत्म हुए बगैर उनसे कोई बातचीत नहीं करेगी। शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने कहा है कि शिक्षकों को राजनीति छोड़कर वार्ता के लिए पहल करनी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि हड़ताली शिक्षकों का आंदोलन जब तक चलता रहेगा तब तक बातचीत का माहौल नहीं बन सकता। कृष्ण नंदन वर्मा ने कहा है कि हम शिक्षकों की चिंता करते हैं लेकिन शिक्षकों को भी सरकार से बातचीत करनी चाहिए।


कृष्णनंदन वर्मा ने कहा है कि होली का त्यौहार सामने है ऐसे में सरकार तनाव को खत्म करना चाहती है लेकिन इसके लिए शिक्षकों को भी पहल करते हुए एक कदम आगे बढ़ना होगा। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि हड़ताली शिक्षकों को बिहार के बच्चों के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए हड़ताल लंबी खिंच चुकी है और अब इसे खत्म करने के लिए नियोजित शिक्षकों को पहल करनी चाहिए।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम बार-बार शिक्षकों से अपील कर रहे हैं, आप हमारे हैं, हम आपको हर तरह की सुविधा देने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी खुद शिक्षकों के हितों को लेकर चिंतित हैं। उन्होनें कहा कि हम अपनी क्षमता के अनुरूप सबकुछ देने को तैयार हैं। उन्होनें शिक्षकों से अपील की कि छात्र-छात्राओं के हितों का ख्याल रखते हुए शिक्षक हड़ताल को लंबा न खींचे।उन्होनें कहा कि चुनावी साल में शिक्षक राजनीति का शिकार हो रहे हैं। ना जानें कौन लोग हैं जो शिक्षकों को सरकार के खिलाफ भड़का रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।