25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
04-Jan-2021 12:11 PM
DESK : अंधविश्वास की ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप हैरान हो जायेंगे. दरअसल एक पादरी के कहने पर 20 दिन तक दो बच्चों ने अपनी मां के शव को घर में ही रखे रहा. ये पूरा मामला तमिलनाडु के डिंडीगुल का है जहां एक पादरी ने 20 दिन तक अंधविश्वास के नाम पर दो बच्चों से उनकी मां की डेडबॉडी को ये कहकर घर में रखवाए रखा कि उनकी मां सो रही है और उसका पुनर्जीवन होने वाला है, इस दौरान अपनी मां को मत जगाना. अब इसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और चर्च के पादरी सुदर्शनम और एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 176, 304 'ए', 406 और 420 के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.
आपको बता दें कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब तमिलनाडु के डिंडीगुल में 38 वर्षीय अन्नाई इंद्रा जो की एक महिला पुलिस कॉन्टेबल थी, उनका परिवार चर्च के पादरी सुदर्शनम के झांसे में आ गया. पादरी ने महिला पुलिस कॉन्स्टेबल की बेटियों से कहा था कि आपकी मां की मौत नहीं हुई है. वो तो सिर्फ सो रहीं हैं. अगर आप लोग इन्हें जगाएंगे तो मां का पुनर्जीवन नहीं होगा.
ख़बरों की मानें तो 20 दिन से महिला की डेडबॉडी को घर में रखे जाने के कारण आसपास दुर्गंध फैलने लगी, जिसके बाद वहां रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी हुई. फिर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मृतका की बेटियों ने पादरी द्वारा पुनर्जीवन की बात बताई. इसके बाद पुलिस ने मृतका की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है. आपको बता दें कि मृतका पुलिस कॉन्स्टेबल 16 नवंबर से छुट्टी पर चल रही थी. जिसके बाद घर में ही उनकी मौत हो गई थी. पादरी की बातों में आकर उनकी बेटियों ने महिला का अंतिम संस्कार नहीं किया था.