ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान Bihar teachers duty : शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब सिर्फ इन्हीं कामों में ही लगाई जाएगी जिम्मेदारी

'अंधेरे कमरे में बंद हूं, और भी लड़कियां हैं....,' राजधानी में कॉलेज में एडमिशन के लिए निकली लड़की हुई लापता, इलाके में मचा हड़कंप

'अंधेरे कमरे में बंद हूं, और भी लड़कियां हैं....,' राजधानी में कॉलेज में एडमिशन के लिए निकली लड़की हुई लापता, इलाके में मचा हड़कंप

02-Aug-2023 04:08 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर एक बार फिर से अपहरण कारोबार तेजी के साथ पनपने लगा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कॉलेज में एडमिशन के लिए निकली 19 साल की छात्रा 48 घंटे से लापता है। इस लड़की ने आखिरी बार मां को कॉल किया था और कहा कि- मुझे कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया। गाड़ी से उठाकर एक रूम में लाया गया। रूम में अंधेरा है। 4-5 लड़कियां और भी हैं। बदमाश किडनी बेचने की धमकी दे रहे हैं।


दरअसल, यह पूरा मामला मेंहदीगंज थाना क्षेत्र के मंशा राम अखाड़ा इलाके का बताया जा रहा है। जहां कॉलेज में एडमिशन के लिए निकली एक लड़की का अपहरण कर लिया गया है। इस लड़की ने आखिरीबार अपनी मां को फोन कर सारी बातें बताई थी।अब  बेटी के इस कॉल के बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस ने लापता होने का केस दर्ज किया है। यह घटना सोमवार की है। अब  48 घंटे बीत जाने के बाद भी लड़की का कुछ पता नहीं चल सका है।पुलिस ने निकिता की दोस्त के कहने पर एक युवक को हिरासत में लिया है।यह युवक निकिता को धमका रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


बताया जा रहा है कि, निकिता कुमारी हैपटना सिटी के मेहंदी गंज थाने के मंसाराम अखाड़ा इलाके में रहती थी। वो BA पार्ट वन की स्टूडेंट है। निकिता सोमवार को पश्चिम दरवाजा स्थित ओरिएंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए निकली थी। उसके बाद से गायब है। निकिता कुमारी ने अपने मोबाइल से मां सुधा कुमारी को आखिरी कॉल किया था। बोल रही थी- दीदी बचा लो, मम्मी बचा लो। उसने बताया कि मेरे साथ 5 लड़की और है। हमें बंद कमरे में रखा गया है। उसने बताया कि वहां जो लोग है वो किडनी बेचने की भी बात कर रहे है। यह सब बातें उससे 31 जुलाई के दोपहर के करीब 2 बजे हुईं।


वहीं,मेहंदीगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जिस मोबाइल से निकिता की परिजन से बातचीत हुई है। उसका लोकेशन निकाला गया। पटना जंक्शन के  गोरिया टोली के आसपास मोबाइल लोकेशन शो कर रहा था। इस आधार पर पुलिस ने पटना जंक्शन के आसपास और कई होटलों में छापेमारी की, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला।अपहरणकर्ताओं ने गुमराह करने के लिए निकिता का डेक्यूमेंट्स, सर्टिफिकेट और पर्स किसी अन्य जगह फेक दिया था जिसकी सूचना उन्हें फोन पर मिली थी और परिजनों ने पुलिस के साथ जा कर सार्टिफिकेट को बरामद किया।


इधर, परिजनों का यह भी कहना है पुलिस मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करती तो निकिता अब तक बरामद हो जाती। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया है की निकिता को खोजने के बजाय प्रेम प्रसंग का मामला बता कर पल्ला झाड़ रही है। जबकि निकिता का अफेयर का कोई मामला नहीं है। उसका अपहरण हुआ है, पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। वही पुलिस ने निकिता की सहेली के बताने पर एक लड़के को पकड़ा है।