ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / तिहाड़ जेल भेजे गए अनंत सिंह, शनिवार को बिहार पुलिस लाएगी पटना

तिहाड़ जेल भेजे गए अनंत सिंह, शनिवार को बिहार पुलिस लाएगी पटना

24-Aug-2019 09:51 AM

By 9

DESK: दिल्ली के साकेत कोर्ट में आज सरेंडर करने वाले अनंत सिंह को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. अनंत सिंह आजा की रात तिहाड़ जेल में गुजारेंगे. शनिवार को बिहार पुलिस उन्हें पटना लेकर आ सकती है. न्यायिक हिरासत में भजे गए अनंत सामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एक रात के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. बिहार पुलिस के आज दिल्ली नहीं पहुंचने के कारण उनका ट्रांजिट रिमांड नहीं निकल पाया. लिहाजा अनंत सिंह को दिल्ली की जेल में आज की रात गुजारनी होगी. पुलिस ने उनका मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. https://twitter.com/ANI/status/1164939238434959360 शनिवार को बाढ़ कोर्ट में हो सकती है पेशी एएनआई के मुताबिक बिहार पुलिस  कल दिल्ली पहुंचेगी और कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर अनंत सिंह को पटना लाएगी जहां उन्हें बाढ़ कोर्ट में पेश किया जाएगा. साकेत कोर्ट में किया सरेंडर बता दें कि अनंत सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था. उधर अनंत सिंह को दिल्ली से पटना लाने के लिए बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह और दानापुर के एएसपी दिल्ली जा चुके हैं. बता दें कि अनंत सिंह ने अपनी फरारी के बाद तीन वीडियो वायरल किया था जिसमें उन्होंने बिहार पुलिस के सामने सरेंडर करने से साफ इनकार कर दिया था. साथ ही उन्होंने कहा था कि उन्हें कोर्ट पर पूरा भरोसा है और वो कोर्ट के सामने ही सरेंडर करेंगे. अनंत सिंह के गांव नदवां से एके 47 मिलने के बाद पुलिस उनकी तलाश में है.