ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / अनंत सिंह के मोबाइल फोन बता रहे अधूरी कुंडली, व्हाट्सएप कॉल पर खास...

अनंत सिंह के मोबाइल फोन बता रहे अधूरी कुंडली, व्हाट्सएप कॉल पर खास लोगों से बात करते थे विधायक

20-Aug-2019 02:31 PM

By 13

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। ताबड़तोड़ छापेमारी के बावजूद पुलिस अब तक विधायक और उनके खास करीबियों तक पहुंच पाने में असफल रही है।  ऐसे में पुलिस को ये उम्मीद थी कि विधायक के मोबाइल फोन से उसे अहम सुराग मिल सकता है, लेकिन अनंत सिंह का मोबाइल फोन पुलिस को उनकी अधूरी कुंडली ही बता रही है। https://youtu.be/GX_x-u94LLw दरअसल पुलिस ने विधायक अनंत सिंह के सरकारी आवास से उनका 3 मोबाइल फोन बरामद किया था। इसमें एक मोबाइल नम्बर विधानसभा का सदस्य होने के नाते उन्हें सरकारी स्तर पर दिया गया था बाकी दो विधायक के निजी नंबर हैं। बरामद मोबाइल फोन की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। मोबाइल फोन में सेव नंबर और कॉल डिटेल की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी यह बता रही है कि पुलिस को अब तक अनंत सिंह के इन मोबाइल फोन से बहुत ज्यादा इनपुट नहीं मिल सका है। संभव है की अनंत सिंह इन मोबाइल फ़ोन्स का इस्तेमाल बातचीत के लिए नहीं करते हों। लेकिन एक्सपर्ट की राय है कि अनंत सिंह अपने खास लोगों से बातचीत के लिए नॉर्मल कॉलिंग की बजाय व्हाट्सएप कॉल पर ज्यादा भरोसा करते हैं। विधायक को यह बात अच्छे से मालूम है कि व्हाट्सएप कॉल को रिकॉर्ड या ट्रैक नहीं किया जा सकता। लिहाजा ऑडियो वायरल होने के बाद वह बातचीत के लिए इसी तरीके को अपनाते रहे हैं।