ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / पिछले दरवाजे से फरार हो गए बाहुबली MLA अनंत सिंह, विधायक आवास से...

पिछले दरवाजे से फरार हो गए बाहुबली MLA अनंत सिंह, विधायक आवास से बैरंग लौटे पटना के आला पुलिस अधिकारी

18-Aug-2019 12:13 PM

By 2

PATNA : मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पुलिस उनके पटना वाले विधायक आवास को शनिवार की देर रात से खंगालना शुरु किया. लेकिन घंटों विधायक आवास को सर्च करने के बाद यह पता चला कि अनंत सिंह पिछले दरवाजे से फरार हो गए हैं. https://youtu.be/TY2zDq-VOk0 अनंत सिंह के गुर्गे को किया अरेस्ट ग्रामीण एसपी के के मिश्रा, बाढ़ एएसपी लिपि सिंह समेते 10 थानों की पुलिस के दल बल के साथ विधायक आवास पहुंची थी. लेकिन पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई. पुलिस ने अनंत सिंह का खास गुर्गे छोटन सिंह अनंत सिंह के घर से गिरफ्तार कर लिया है. अनंत सिंह के आवास से धारदार हथियार भी बरामद किया है. ग्रामीण एसपी के के मिश्रा ने बताया कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी रहेगी. https://youtu.be/GwawJKR3aXk रात के एक बजे पहुंची थी पुलिस अनंत सिंह के पैतृक घर से एक के 47 रायफल और ग्रेनेड मिलने के बाद पुलिस विधायक की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से वारंट लेने की बात कह रही थी. लेकिन शनिवार की रात एक बजे पटना पुलिस की दर्जनों गाड़ियां एक साथ विधायक अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर पहुंची. उनका नेतृत्व पटना के ग्रामीण एसपी के के मिश्रा, पटना सिटी एसपी, बाढ़ एएसपी समेत 10 थानों की पुलिस मौजूद थी. पुलिस ने पहले अनंत सिंह के घर के आस पास के इलाके को घेर लिया. फिर दोनों एसपी ने भारी तादाद में पुलिस बल के साथ अनंत सिंह के आवास में प्रवेश किया. तकरीबन घंटों से पुलिस टीम अनंत सिंह के आवास के अंदर छानबीन करती रही लेकिन पुलिस अनंत सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई. पटना से गणेश सम्राट के साथ राजन की रिपोर्ट