ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू

Home / news / अनंत सिंह की सुरक्षा में दिखे सस्पेंड दारोगा मामला : SSP गरिमा मलिक...

अनंत सिंह की सुरक्षा में दिखे सस्पेंड दारोगा मामला : SSP गरिमा मलिक की बड़ी कार्रवाई, SSP ऑफिस में तैनात क्राइम रिडर और पुलिस लाइन के RSI सस्पेंड

20-Sep-2019 07:15 PM

PATNA : दारोगा विक्रमादित्य झा सस्पेंड होने के बाद भी ड्यूटी कर रहे मामले में अपनी भद्द पिटवा चुकी पटना पुलिस एक्शन में आ गई है. 

एसएसपी गरिमा मलिक ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना पुलिस लाइन में तैनात डीएसपी से पूरी जांच रिपोर्ट मांगी थी. जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने कार्यालय में तैनात क्राइम रीडर जमाल अहमद और पटना पुलिस लाइन के आरएसआइ वन संजीव कुमार को सस्पेंड कर दिया है. एसएसपी ने दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चलाने का भी आदेश जारी किया है. 

जांच में यह पता चला कि 7 जुलाई को SSP ने विक्रमादित्य झा को सस्पेंड कर दिया था पर इसकी जानकारी न तो SSP के क्राइम सेक्शन से और न ही पुलिस लाइन से दारोगा को दी गई. इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई, जिसके बाद SSP ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SSP कार्यालय में तैनात क्राइम रीडर और पटना पुलिस लाइन के आरएसआइ वन  को सस्पेंड कर दिया है.