ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / 3 घंटे तक अनंत आवास को खंगालती रही पुलिस, सीनियर ऑफिसर पूछते रहे...

3 घंटे तक अनंत आवास को खंगालती रही पुलिस, सीनियर ऑफिसर पूछते रहे विधायक जी कहां हैं ? करीबियों ने बंद रखी जुबान, पढ़िए रेड की पूरी कहानी

18-Aug-2019 01:41 PM

By 2

PATNA : पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए बाहुबली अनंत सिंह अब अंडरग्राउंड हो गए हैं. शनिवार की देर रात एसपी ग्रामीण कांतेश मिश्रा और बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह भारी लाव लश्कर के साथ विधायक आवास पहुंची. लगभग 3 घंटे तक पुलिसक के आला अधिकारी अनंत सिंह के घर को खंगालते रहे. 3 घंटे में अनंत के घर में क्या क्या हुआ अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पूरे घर की तलाशी लेने में जुटी रही. घर में मौजूद लोगों को उठा दिया गया. खबर तो यहां तक है कि पुलिस ने घर में मौजूद लोगों का मोबाइल भी जमा करवा लिया था. विधायक जी कहां हैं ? पुलिस 3 घंटे तक अनंत सिंह को खोजती रही. एक-एक कमरे की तलाशी ली गई. अंदर बाहर सब जगह अनंत सिंह की खोजाहट हुई लेकिन अनंत सिंह घर में नहीं मिले. पुलिस की बेचैनी बढ़ती गई पुलिस ने घर में मौजूद अनंत सिंह के करीबियों से पूछना शुरू किया लेकिन पुलिस को उनसे भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली. पुलिस के आला अधिकारी घर वालों से बार बार पूछते रहे कि विधायक जी कहां हैं? लेकिन घर वालों ने बस इतना ही कहा कि अनंत सिंह आवास पर नहीं है. पुलिस के सीनियर ऑफिसर ने घर वालों से यह जानना चाहा कि आखिर विधायक जी कहां तो घर वालों ने इस मसले पर कुछ भी कहने मना कर दिया बस इतना कहा कि विधायक जी कहां हैं इसकी जानकारी नहीं है. गणेश सम्राट की रिपोर्ट