ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / अनंत सिंह के घर का केयरटेकर गिरफ्तार, पुलिस ने केयर टेकर समेत दो...

अनंत सिंह के घर का केयरटेकर गिरफ्तार, पुलिस ने केयर टेकर समेत दो को कोर्ट में पेश किया

17-Aug-2019 02:57 PM

By 2

PATNA : बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर शिकंजा कस रही पुलिस ने उनके पैतृक आवास के केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इसके अलावा उनके घर से एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों को आज कोर्ट में पेश किया. इससे पहले केयर टेकर से पुलिस के आलाधिकारियों ने कल दिन से आज सुबह तक लंबी पूछताछ की. कल सुबह ही हिरासत में लिया गया था केयर टेकर अनंत सिंह के पैतृक घऱ पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस को घऱ में सिर्फ एक केयरटेकर सुनील राम मिला था. छापेमारी से पहले सुनील राम को हिरासत में ले लिया गया था. पुलिस कल देर शाम तक सुनील राम की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही थी. लेकिन आज उन्हें गिरफ्तार दिखाकर कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसे भी आज कोर्ट में पेश किया गया. केयरटेकर ने दिया पुलिस को सुराग पुलिस की मानें तो अनंत सिंह के घऱ से गिरफ्तार केयर टेकर ने ही हथियार का सुराग दिया था. पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गया और उसने ही बताया कि हथियार कहां-कहां छिपाकर रखे गये हैं. केयर टेकर की निशानदेही पर ए के 47 रायफल के साथ साथ दो हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद किये गये.