ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / अनंत कहां छिपे हैं वीडियो ने खोल दिया राज, छोटे सरकार के न्यू...

अनंत कहां छिपे हैं वीडियो ने खोल दिया राज, छोटे सरकार के न्यू वीडियो में छिपा है उनके ठिकाने का पता

20-Aug-2019 12:44 PM

By 2

PATNA : मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह शनिवार की रात से ही पुलिस से बचते फिर रहे हैं. विधायक अनंत सिंह पुलिस की जद से बाहर रहकर अपने वीडियो के जरिए ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि वो पुलिस से डरे नहीं न ही गिरफ्तारी से भाग रहे हैं. https://www.youtube.com/watch?v=pTcB8-1Gg3w हाईवे के किनारे अनंत ने बनया अपना ठिकाना अनंत सिंह ने बैक टू बैक जो 2 वीडियो जारी किया है. अगर उसे गौर से देखा जाए तो उससे पता चलता है कि अनंत सिंह ने अपना ठिकाना किसी हाइवे के आस पास बनाया है. अनंत सिंह के दोनों वीडियो को गौर से देखने से पता चलता है कि अनंत सिंह जहां बैठकर वीडियो बनवा रहे हैं वो इलाका हाइवे के काफी नजदीक है. अनंत सिंह के वीडियो में आप साफ तौर पर बस और गाड़ी की आवाज सुन सकते हैं. https://www.youtube.com/watch?v=zRE0q2Eg_3g&t=25s आपको बता दें कि अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां वाले गांव से एके-47, हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिलने के बाद शनिवार को पुलिस उनके पटना वाले आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी. लेकिन पुलिस की इस रेड की खबर अनंत सिंह को पहले लग गई और अनंत सिंह वहां से फरार हो गए. फरार होने के बाद अनंत सिंह ने 2 वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी और बाढ़ की एएसपी लिपि सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.