Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
28-Apr-2023 08:24 PM
By First Bihar
PATNA: डीएम हत्याकांड के दोषी आनंद मोहन की रिहाई पर देश भर में उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए नीतीश कुमार अपने साथ किताब और फोटो दोनों लेकर घूम रहे थे. नीतीश कुमार आज एक कार्यक्रम से बाहर निकले तो मीडिया ने उन्हें घेरा. पूछा आनंद मोहन की रिहाई पर सवाल उठ रहे हैं. नीतीश कुमार ने जो कुछ कहा वह हम उनके ही शब्दों में आपके सामने रख रहे हैं. सारे शब्द वही और वैसे ही हैं, जैसे नीतीश कुमार ने बोला..
नीतीश कुमार बोले-“जेल से छुट्टी मिलती है. ये जरा बताइये न..एक आदमी के बारे में इतनी बात बोली जा रही है, इ हमको आश्चर्य लग रहा है. इसमें कौन सी ऐसी बात है..ऐसा कुछ नहीं है और इसके बारे में आप अच्छी तरह से जान लीजिये कि राज्य सरकार के चीफ सेक्रेट्री साहब ने कल ही सारी बातें बता दी है.”
नीतीश ने केंद्र सरकार की किताब निकाली
नीतीश कुमार आनंद मोहन पर जवाब देने के लिए अपने साथ किताब लेकर चल रहे थे. उन्होंने केंद्र सरकार का मॉडल विजन मैनुअल दिखाते हुए कहा-“ लेकिन अगर आप लोग इसको जानना चाहते हैं..जरा बताइये. आप सोच लीजिये, ये जो है केंद्र का जो घोषित हुआ था. आप समझ लीजिये, जो भी है. जो मॉडल विजन मैऩुअल 2016 में जारी हुआ केंद्र सरकार से. तो जरा देख तो लीजिये, ये 16 वाला है. इस कागज को देख लीजिये. कि आपको पता चलेगा क्या कि कोई आईएएस ऑफिसर का मामला हुआ तो उसमें उसको सब दिन रहने का प्रावधान है इसमें?”
15 साल हो गया तो हो गया
नीतीश कुमार ने कहा है कि ऐसा कानून और कौन राज्य में है. बिहार में था. लेकिन ये जब देखा गया कि ये है ही नहीं इसमें तो खत्म कर दिया गया. बताइये तो कितना दिन हो गया उसका. 15 साल से भी ज्यादा हो गया उसका. तो हो गया. और सब तरफ से राय लेकर किये हैं. बिहार में अब तक 2017 से अब तक 22 बार परिहार पर्षद का बैठक हुआ और 698 कैदियों को छोडा गया. और आप सोंच लीजिये कितनी बार केंद्र से ही आया है. आप समझिये कि 26 तारीख को, 26 जनवरी को, 15 आगस्त को औऱ बापू के जन्मदिवस पर, उन सब में कितने लोगों को छोड़ा जाता है.
नीतीश ने कहा- बिहार में था त बिहार में इसको खत्म कर दिया गया तो क्या दिक्कत है. (आईएएस के हत्यारे को नहीं छोडने का प्रावधान). आप जरा बताइये कि कोई डिफरेंस होना चाहिये. क्या सरकारी अधिकारी की हत्या और सामान्य आदमी की हत्या दोनों में फर्क रहना चाहिये. आज तक कहीं होता है. 27 का हुआ है त एक ही पर चर्चा हो रही है. किस बात पर चर्चा हो रही है. इसका तो कोई मतलब नहीं है.
सुशील मोदी की तस्वीर दिखायी
नीतीश कुमार अपने साथ सुशील मोदी की तस्वीर लेकर भी चल रहे थे. उन्होंने सुशील मोदी की आनंद मोहन के साथ तस्वीर दिखाते हुए कहा-इ आप लोग जरा फोटो देख लीजिये. जो बोल रहे हैं उनका कब का है. फोटुआ देख लीजिये. देख लीजिये कब का है.ये मांग कर रहे थे. कब-इसी महीने फरवरी में. त पूरा का पूरा देख न लीजिये. हमको तो आश्चर्य होता है. सब लोग इसका मांग करते थे. जब हो गया है तो विरोध कर रहे हैं.
नीतीश ने कहा कि 2016 में केंद्र ने बनाया था उसमें प्रावधान ही नहीं है. त बिहार में हट गया. सबके लिए बराबर हो गया. इसको ले कर के कोई विरोध करने का तुक ही नहीं है. हमको समझ में ही नहीं आ रहा है कि दो महीने पहले मांग कर रहे थे और दो महीना बाद विरोध कर रहे हैं.
माले की मांग पर विचार नहीं
जब नीतीश कुमार से सवाल पूछा गया कि उनकी सहयोगी पार्टी माले टाडाबंदियों को रिहा करने की मांग कर रही है तो उन्होंने कहा कि किसी पार्टी की मांग का कोई मतलब नहीं है. जो नियम है उसके तहत लोगों को ससमय छोड़ दिया जाता है. ये पॉलिटकिल चीज नहीं है कि इसमें कोई पॉलिटकिल पार्टी बोल रही है. मुख्यमंत्री ने अपने पास देश के कई राज्यों में उम्र कैद के बंदियों की रिहाई का आंकड़ा भी रखा था. उन्होंने सारे राज्यों का आंकड़ा गिनवाया कि सब राज्यों से कम बिहार में रिहाई हुई है.