अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Nov-2022 10:21 AM
PATNA : बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन का पैरोल आज खत्म होने जा रहा है। आनंद मोहन आज शाम 4:00 बजे के बाद वापस से जेल के सलाखों के पीछे बंद हो जाएंगे। आनंद मोहन 15 दिनों के पैरोल पर थे और बिहार की राजधानी पटना में अपने जरूरी कामों को निपटा रहे थे। हालांकि, इस दौरान वो कहीं बहार नहीं गए, बल्कि अपने घर के अंदर ही सारा काम-काज किया। जिसके बाद अब वो कल देर रात ही आनंद मोहन पटना से सहरसा के लिए निकल चुके हैं। वहीं, अब आनंद मोहन के पैरोल खत्म होने से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री काफी दुखी दिख रहे हैं।
दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सत्ता में सहयोगी दल के नेता जीतन राम मांझी ने आनंद मोहन के पैरोल पर वापस जाने को लेकर काफी दुःखी दिख रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बड़ी मांग रख दी है। मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'आनंद मोहन को पुनः जेल जाने की खबर से मन दुखी है। मुझे लगता है अब उनके साथ अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह है कि उनके रिहाई के दिशा में काम किया जाए यही न्याय संगत होगा'। मांझी ने कहा है कि, हम और हमारी पार्टी पुरी तरह से आनंद मोहन जी एवं उनके परिजनों के साथ हैं। जिसके बाद अब उनकी यह मांग को लेकर राजनितिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौरतलब हो कि, राजद के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन 15 दिनों के पैरोल पर बाहर आए थे। आनंद मोहन अपनी बिटिया की सगाई और मां की बीमारी का हवाला देकर पैरोल पर बहार आए थे। इस दौरान उनके बिटिया की सगाई में बिहार के तमाम राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। इसके बाद अब वो वापस से पैरोल खत्म होने पर वापस जा रहे हैं।