ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / आनंद मोहन के बाद अब इन बाहुबलियों की रिहाई की उठने लगी मांग,...

आनंद मोहन के बाद अब इन बाहुबलियों की रिहाई की उठने लगी मांग, पोस्टर लगा CM नीतीश से हुई ये मांग

29-Apr-2023 07:48 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के बाद अब सवर्ण समाज के अन्य बाहुबली नेताओं की रिहाई की मांग भी उठने शुरू हो गई है। राजधानी पटना में पोस्टर लगाकर अनंत सिंह और प्रभुनाथ सिंह को रिहा करने की बात कही जा रही है।


दरअसल, राजधानी पटना में पोस्टर लगाया गया है जिसमें लिखा गया है कि, सवर्णों को चाहिए अधिकार नहीं चलेगा अत्याचार। आनंद मोहन की जेल से रिहाई प्रभुनाथ सिंह को भी जेल से बड़ी करो भाई अनंत सिंह के योगदान को क्यों भुलाओगे क्या जेल से उनको नहीं लाओगे। आनंद मोहन की रिहाई के बाद अब इनकी रिहाई के पोस्टर के लगाए जा रहे हैं।


वहीं, इस पोस्टर लगाने वाले कहना है कि जब आनंद मोहन की तरह ही अनंत सिंह और प्रभुनाथ सिंह को भी राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। इसके बाद जब आनंद मोहन की रिहाई हो सकती है तो फिर अनंत सिंह और प्रभुनाथ सिंह की रिहाई क्यों नहीं हो सकती। इन लोगों ने भी अपना काफी जीवन जेल में बिता लिया है और यह भी जनता के सेवक हैं। इसलिए इनकी भी रिहाई होनी चाहिए।


मालूम हो कि, अनंत सिंह को एके-47 और हैंड ग्रेनेड मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है। जबकि, राजद नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। उन्हें अशोक सिंह की हत्या मामले में दोषी करार दिया गया था। अशोक सिंह की हत्या 3 जुलाई 1995 को पटना में उनके सरकारी आवास 5 स्टैंड रोड पर बम मारकर कर दी गई थी। इस दौरान अशोक सिंह मसरख विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।


आपको बताते चलें, नीतीश सरकार ने द्वारा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी है जिसके बाद बाहुबली आनंद मोहन समेत 27 लोगों की रिहाई का रास्ता साफ हो चुका है। आनंद मोहन की रिहाई भी हो चुकी है। जिसके बाद से अब बिहार की सियासत तेज है और अन्य बाहुबलियों की रिहाई की भी मांग उठने लगी है।