ब्रेकिंग न्यूज़

रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत

Home / news / बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की नियुक्ति को पटना हाईकोर्ट में चुनौती,...

बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की नियुक्ति को पटना हाईकोर्ट में चुनौती, कोर्ट ने नीतीश सरकार से मांगा जवाब

07-Jan-2020 08:50 AM

PATNA: बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर की नियुक्ति को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है. इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए बिहार की नीतीश सरकार से जबाव मांगा है. सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से दायर की गई याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई की.


पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायमूर्ति डॉ. अनिल कुमार उपाध्याय की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए आनंद किशोर को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने आनंद किशोर से उनका पक्ष पूछा है. सामाजिक कार्यकर्ता शिवप्रकाश राय की ओर से दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई की गई.


याचिकाकर्ता वकील दीनू कुमार और रितिका रानी ने कोर्ट को बताया कि बिहार सरकार ने आनंद किशोर को 15 सितंबर 2018 को भूतलक्षी प्रभाव (25 सितंबर 2017) से नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की. उन्हें 3 साल के लिए अध्यक्ष बनाया गया. वो 8 जून 2016 से ही अध्यक्ष पद पर काम कर रहे थे. राज्य सरकार ने अध्यक्ष पद की रिक्ति और उस पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन नहीं निकाला. बिना विज्ञापन के ही आनंद किशोर को अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया गया. याचिकाकर्ता का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने इस मामले में आनंद किशोर को नोटिस जारी किया साथ ही राज्य सरकार से भी जवाब मांगा है. इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी.