ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन

अम्फान के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 3 राज्यों में रेड अलर्ट

अम्फान के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, 3 राज्यों में रेड अलर्ट

01-Jun-2020 10:06 AM

DESK : अम्फान के बाद अब एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में गुजरात और महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान भारी तबाही मचा सकता है. 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तरी और दक्षिणी गुजरात तटों के पास अरब सागर में  कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. जो आगे जाकर मजबूत  चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है.  वहीं इस तूफान के 3 जून तक दक्षिणी गुजरात तटों पर पहुंचने की संभावना है, जो बड़ी तबाही मचा सकता है. इसे लेकर  गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है.  तूफान के दौरान 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

मौसम  विभाग ने ट्वीट जारी कर कहा कि 'दक्षिण पूर्वी और आसपास के पूर्वी मध्य अरब सागर तथा लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके अगले 24 घंटे में पूर्वी मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्वी अरब सागर के ऊपर दबाव के रूप में मजबूत होने की संभावना है तथा फिर यह अगले 24 घंटों में और अधिक मजबूत होकर चक्रवाती तूफान के रूप में तबदील हो सकता है. इसके उत्तर की तरफ आगे बढ़ने और तीन जून तक उत्तरी महाराष्ट्र तथा गुजरात तटों के पास पहुंचने की काफी संभावना है.'

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अरब सागर में गए मछुआरों को वापस बुला लिया है. इसके साथ ही 4 जून तक मछुआरों को सागर से दूर रहने को कहा है.