ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / अमित शाह ने नीतीश कुमार से की बात, बिहार में तबलीगी जमात पर...

अमित शाह ने नीतीश कुमार से की बात, बिहार में तबलीगी जमात पर एक्शन लेने को कहा

01-Apr-2020 08:00 PM

PATNA : दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से तबलीगी जमात के लोगों के बीच कोरोना फैलने के बाद अब केंद्र सरकार लगातार एक्शन में है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले पर बातचीत की है. अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बातचीत में तब्लीगियों को लेकर सख्ती बरतने को कहा है.


सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार नेअमित शाह की हुई बातचीत में कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए बिहार में किए जा रहे हैं. इंतजामों के साथ-साथ तब्लीगियों पर नकेल कसने और उनकी पहचान कर क्वॉरेंटाइन करने साथ ही साथ इस बारे में खुफिया इनपुट जुटाने को लेकर भी हुई है.



नीतीश कुमार से अमित शाह की हुई बातचीत के बाद ही बिहार सरकार एक्शन में नजर आ रही है और अब पूरे प्रशासनिक तंत्र को तबलीगी जमात के लोगों की छानबीन और उनके बारे में सूचनाएं इकट्ठा करने में लगा दिया गया है. आपको बता दें कि ATS खुद इस मामले को देख रहा है. उत्तर प्रदेश में तब्लीगियों के खिलाफ योगी सरकार में जबरदस्त एक्शन लिया है. जिसके बाद अमित शाह ने बिहार में भी कड़ी कार्यवाही को लेकर नीतीश सरकार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.