‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
08-Dec-2020 03:28 PM
DELHI: कृषि बिल के विरोध में आज भारत बंद है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है. आज शाम 7 बजे किसान संगठनों की बैठक होगी. इसके बारे में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि शाम 7 बजे किसान नेताओं को अमित शाह ने बुलाया हैं. चक्का जाम खत्म होने के बाद किसान सिंधु बॉर्डर जाएंगे. फिर गृह मंत्री के साथ बैठक में भाग लेंगे.
केंद्रीय कृषि मंत्री से मिलेंगे हरियाणा के सीएम
हरियाणा के किसान भी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी तनाव में हैं. वह किसानों की समस्या का समाधान के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से आज मुलाकात करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि किसानों के आंदोलन से खट्टर सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है.
5 दिसंबर को भी हुई थी बैठक
5 दिसंबर को भी विज्ञान भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल केंद्र के नेतृत्व में किसानों से बातचीत हुई थी. इस बैठक में किसानों के 40 प्रतिनिधि बातचीत में शामिल हुए थे, लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला. यह बैठक फेल हो गई.
किसानों के समर्थन में भारत बंद
किसान आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है. जिसके कारण किसानों का मनोबल बढ़ा हुआ है. वह पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग किसानों का समर्थन और मदद के लिए तैयार हैं. आज कृषि बिल के विरोध और किसानों के समर्थन में भारत बंद भी हुआ. जिसमें विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर हजारों किसानों का विरोध प्रदर्शन करीब 18 दिन से जारी है.