ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / अमित शाह के दौरे के बाद एक्टिव हुई नीतीश की पार्टी, पटना में...

अमित शाह के दौरे के बाद एक्टिव हुई नीतीश की पार्टी, पटना में JDU नेताओं की हो रही अहम बैठक

11-Dec-2023 12:35 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में रविवार को हुई क्षेत्रीय परिषद की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए थे। शाह के दौरे के बाद बिहार में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने शाह के जाते ही पटना में पार्टी के तमाम नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। पटना में प्रदेश जेडीयू कार्यालय में पार्टी की अहम बैठक चल रहा है। बैठक में पार्टी के तमाम विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी समेत अन्य नेता शामिल हो रहे हैं।


दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। अमित शाह के दौरे के बाद जदयू में सरगर्मी तेज हो गई है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी दफ्तर में जेडीयू के तमाम नेताओं की बैठक बुलाई गई है। जेडीयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में आयोजित इस बैठक में पार्टी के तमाम MLA , MLC , पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, प्रमंडलीय अध्यक्ष और ज़िला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।


इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ साथ आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली जेडीयू की बड़ी रैली की तैयारियों पर भी चर्चा चल रही है। बैठक में मौजूद पार्टी के नेता अपनी बातों को रख रहे हैं और पार्टी को कैसे धारदार बनाया जाए इसको लेकर सुझाव भी दिए जा रहे हैं। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि जेडीयू 2020 के चुनाव परिणाम आने के बाद से ही तैयारियों में जुट गई थी। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी समय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।