ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी

Home / news / अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले पप्पू यादव, कहा-अब बिहार में नहीं...

अमित शाह के बिहार दौरे पर बोले पप्पू यादव, कहा-अब बिहार में नहीं चलने वाला जादू

31-Aug-2022 04:39 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA: बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय दौरा सीमांचल में होने जा रहा है। जिसे राजनीतिक गलियारों के जानकार इस दौरे को बिहार मिशन के रूप में देख रहे है। वही शाह के दौरे से ही बिहार में सियासी हलचलें बढ़ गई हैं। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने अमित शाह पर दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अमित शाह का जादू बिहार में चलने वाला नहीं है।


पप्पू यादव ने कहा कि सीमांचल और कोसी कंप्लीट रूप से ओबीसी दलित माइनॉरिटी कमजोर तबके ऐसे लोगों की संख्या बहुत अधिक है। पप्पू ने कहा कि जो आपकी आईडियोलॉजी है वो राजनीति से मेल नहीं खाती। वहीं पप्पू यादव आगे कहते हैं कि अत्यंत पिछड़ा का जो वोट है वो कंप्लीट आपके आईडियोलॉजी से मेल नहीं खाता। 


उन्होंने कहा कि जो माइनॉरिटी, दलित, यादव या अन्य लोगों का विचार आपके विचारधारा से मेल नहीं खाता है। आप सीमांचल के दौरे पर वही अपनी पुरानी राग को अपनाएंगे। कहेंगे बांग्लादेशी, घुसपैठ व सीमांचल लगातार देश के लिए खतरा बनता जा रहा है। आप हमेशा मुद्दे से क्यों भटक जाते हैं। बिहार में ना तो कोई रिसोर्ट है ना किसी प्रकार का कोई अन्य खर्च हुआ। फिर भी बैठे-बैठे सरकार बदल गई। 


वहीं उन्होंने अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि देश के कई राज्य जैसे कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र के विधायक व नेताओं को ले गए। अब झारखंड पर वार कर रहे है। इस तरह की राजनीति बिहार में नहीं चलने वाला है। बिहार का जीन हिंदू मुसलमान जाति से थोड़ा हटकर है। इसीलिए नीतीश कुमार बीजेपी के साथ रहकर भी सेकुलर वाला अपना इमेज बनाए रखा और उनके एजेंडे को कभी लागू नहीं होने दिया। वहीं उन्होंने कहा कि अमित शाह आप कितना भी चाह ले बिहार में आप जहर पैदा नहीं कर सकते।