गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
28-Jun-2023 07:23 PM
By First Bihar
LAKHISARAI: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली कल लखीसराय में है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के गढ़ में अमित शाह गुरुवार को गरजेंगे। बीजेपी की इस रैली की तैयारी पूरी कर ली गयी है। भारी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता लखीसराय के गांधी मैदान में आयोजित इस रैली में शामिल होंगे।
लखीसराय के गांधी मैदान में दोपहर एक घंटे तक अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सेना के स्पेशल विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे स्पेशल चॉपर से लखीसराय के लिए उड़ान भरेंगे और दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर लखीसराय पहुंचेंगे। लखीसराय पहुंचने के बाद अमित शाह अशोक धाम मंदिर जाएंगे जहां पूजा अर्चना करने के बाद रैली को संबोधित करेंगे।
लखीसराय के गांधी मैदान में आयोजित रैली को करीब एक घंटे तक संबोधित करेंगे। 3 बजे से शाम 4 बजे तक यह रैली होगी। रैली के बाद शाम 4 बजकर 15 मिनट से शाम 5 बजे तक लखीसराय में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद अमित शाह शाम 5 बजे के बाद चॉपर से पटना के लिए रवाना होंगे। पटना एयरपोर्ट से सेना की विशेष विमान से वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
उधर 500 चार पहिया वाहन और 1000 से अधिक दो पहिया वाहन से बेगूसराय से बीजेपी कार्यकर्ता लखीसराय की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। मुंगेर लोकसभा के लखीसराय में आयोजित अमित शाह की रैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें बेगूसराय के कार्यकर्ता भी अपने नेता को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं। बेगूसराय के कार्यकर्ता अपने नेता को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। भारी तादाद में अपने नेता को सुनने लखीसराय पहुंचेंगे।
अमित शाह के बिहार दौरे पर जनता दल यूनाईटेड ने पिछले दिनों तंज कसा था। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा था कि अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री हैं वो 29 जून को बिहार घूमने आ रहे हैं। उनके आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वही जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से पहले बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री व जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने भी भाजपा नेता अमित शाह के लखीसराय दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा था कि अमित शाह लखीसराय आएं या बड़हिया या फिर मुंगेर आएं इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। श्रवण कुमार ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दवाई कुटवाया जा रहा है। नीतीश के नेतृत्व में भाजपा के लिए दवा तैयार कराया जा रहा है। एक-एक खुराक मिलेगा जिसके बाद भाजपा 2024 में कहां रहेगी इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।