गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
11-Dec-2023 04:06 PM
By First Bihar
PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद जेडीयू में सरगर्मी तेज हो गयी है। लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी है। पहले जेडीयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की अहम बैठक बुलाई गई जिसमें पार्टी के तमाम विधायक, विधान पार्षद, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी समेत अन्य नेता शामिल हुए। इस बैठक के बाद आज शाम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी को सीएम आवास बुलाया।
जहां एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गयी है। इस अहम बैठक में शामिल होने के लिए जेडीयू के तमाम बड़े नेता सीएम आवास पहुंचने लगे हैं। आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी जयंती के आयोजन सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री के साथ बैठक से पूर्व जेडीयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में मीटिंग हुई। इस बैठक में पार्टी के तमाम MLA , MLC , पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, प्रमंडलीय अध्यक्ष और ज़िला अध्यक्ष शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ साथ आगामी 24 जनवरी को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के मौके पर पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली जेडीयू की बड़ी रैली की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।