ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा

Home / news / अमीन अभ्यर्थियों की आवाज़ सदन में उठाएंगे तेजप्रताप, तेजस्वी यादव ने भी सुनी...

अमीन अभ्यर्थियों की आवाज़ सदन में उठाएंगे तेजप्रताप, तेजस्वी यादव ने भी सुनी उनकी बात

11-Feb-2022 03:35 PM

PATNA : भूमि एवं राजस्व विभाग में अमीन लिपिक भर्ती में वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थी आज पटना पहुंचे थे. यहां उन्होंने भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के आवास का घेराव कर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया. लेकिन उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हुई. उसके बाद अभ्यर्थी वहां से निराश होकर राबड़ी आवास पहुंचे. यहां राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी आवाज़ सदन में उठाएंगे.


दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भूमि सर्वेक्षण कार्य में 22 सौ खाली पदों को अगले माह में भरने के आश्वासन के बाद भी अब तक इनकी नियुक्ति नहीं हुई. लिहाजा आज अमीन के अभ्यर्थी छात्रों के द्वारा राजस्व भूमि सुधार विभाग के मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया.


इसके बाद अभ्यर्थी राबड़ी आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे. उन्हें उम्मीद थी कि सरकार नहीं तो विपक्ष उनकी आवाज़ सुनें. वह देर तक राबड़ी आवास के बाहर रहे. अंदर राजद के एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक चल रही थी. इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां से खदेड़ने भी लगी.लेकिन प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी डटे रहे कि वह राजद नेता से मिलकर ही जायेंगे. बैठक खत्म होने के बाद तेज प्रताप और तेजस्वी यादव बाहर निकले.


अभ्यर्थी पहले तो तेजप्रताप यादव के पास पहुंचे. तेजप्रताप यादव ने उनकी समस्या सुनी और आश्वासन दिया किया आगामी विधानसभा सत्र में वह उनमी आवाज़ जरूर उठाएंगे. इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार के मंत्रियों पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर बिहार सरकार के कोई मंत्री नहीं मिलते. अभ्यर्थियों ने बताया कि वह मायूस होकर यहां आये हैं. इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी इनकी समस्या सुनी.


news image


बताते चलें कि अभ्यर्थी 2 साल से आंदोलन कर रहे हैं और आज अपनी मांग को लेकर बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय के घर के बाहर राजस्व विभाग के अंदर बहाली को लेकर नंग धड़ंग प्रदर्शन किया. उनकी मांग है कि उनकी जल्द से जल्द बहाली की जाये.  बिहार में 2019 में अमीन, कानूनगो, सर्वेक्षण लिपिक व अन्य 6325 पदों पर राजस्व विभाग द्वारा निकाली गयी बहाली की वेटिंग लिस्ट में रहे पूरे अभ्यर्थियों ने नियुक्त किए जाने की मांग को लेकर आज बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय के आवास पर पहुंचे थे.