1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
04-Nov-2023 08:25 PM
By First Bihar
PATNA: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव को नोएडा पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी. नोएडा पुलिस ने कहा है कि वह एल्विश की तलाश नहीं कर रही है और वे वांटेड नहीं है. एल्विश यादव को आज राजस्थान के कोटा में हिरासत में लिया गया था. लेकिन नोएडा पुलिस की क्लीन चिट के बाद कुछ ही देर में रिहा कर दिया गया.
बता दें कि शुक्रवार को ही एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टी और सांप के जहर की सप्लाई को लेकर नोएडा में एफआईआर दर्ज की गयी थी. इस मामले में नोएडा पुलिस ने छापेमारी कर कई सांपों और सांप के जहर के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद एफआईआर दर्ज की गयी थी, जिसमें एल्विश यादव का भी नाम है.
कोटा में हिरासत में लिये गये एल्विश
राजस्थान में अभी विधानसभा चुनाव चल रहा है. इसके कारण सड़कों पर चेकिंग हो रही है. शनिवार को कोटा ग्रामीण जिले में पुलिस ने नाकाबंदी लगा रखी थी. जांच के दौरान पुलिस ने एक कार को रुकवाया. पुलिस टीम ने जब चेकिंग की तो पता चला कि कार में एल्विश यादव भी सवार थे. कोटा पुलिस को एल्विश के खिलाफ नोएडा में दर्ज मामले की जानकारी थी, ऐसे में एल्विश को हिरासत में ले लिया गया और नोएडा पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी.
कोटा पुलिस ने एल्विश को हिरासत में लेने के बाद 20 मिनट तक पूछताछ की. कोटा के सुकेत थाना रामगंज के थानेदार ने मीडिया को बताया कि एल्विश यादव को गिरफ्तारी नहीं किया गया था. उन्होंने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एल्विश को हिरासत में लिया गया था. उनसे करीब 20 मिनट तक पूछताछ की गयी और उसके बाद उन्हें जाने दिया गया.
नोएडा पुलिस ने कहा-एल्विश वांटेड नहीं
राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने एल्विश यादव को हिरासत में लिये जाने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि इस संबंध में नोएडा पुलिस को भी जानकारी दी गई. कोटा के सुकेत थाने के थानेदार विष्णु ने बताया कि हमें पता चला था कि एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में एक केस दर्ज है. एल्विश यादव को हिरासत में लेने के बाद नोएडा के संबंधित थाने के डीसीपी और एसीपी से बातचीत की गई. उन्होंने बताया कि वह अभी वांटेड नहीं है, पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मामले में फिलहाल जांच कर रही है. नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के बाद हमने उसको छोड़ दिया.