ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से रश्मिका मंदाना दुखी, बोलीं..सारा इल्जाम...

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से रश्मिका मंदाना दुखी, बोलीं..सारा इल्जाम एक ही इंसान पर मढ़ा जा रहा

13-Dec-2024 07:22 PM

By First Bihar

DESK: 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थियेटर में मची भगदड़ मामले में आज एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसके बाद नामपल्ली कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। जहां सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। लेकिन चंचलगुडा सेंट्रल जेल जाने के एक घंटे बाद उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट से 4 हफ्तों के लिए बेल मिल गयी। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर अंतरिम जमानत दे दी।


13 दिसंबर शनिवार को अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी से एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना दुखी हैं। अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह मैं देख क्या रही हूं। हैदराबाद में जो हादसा हुआ वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और दुख पहुंचाने वाला था। हालांकि यह देखना भी दुख की बात है कि एक ही शख्स पर इसका सारा इल्जाम मढ़ा जा रहा है। ये सिचुएशन हैरान करने वाली और दिल को दुखाने वाली है। 


बता दें कि 4 दिसंबर को पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थियेटर में मची भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गयी थी इसी मामले में आज एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद नामपल्ली कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया गया। जहां सुनवाई के दौरान लोअर कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसके बाद अपने खिलाफ दर्ज केस को निरस्त करने के लिए अल्लू अर्जुन ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 


हाई कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया कि थियेटर में भगदड़ के लिए अल्लू अर्जुन किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं हैं। क्योंकि फिल्म के प्रमोशन के लिए उन्हें संध्या थियेटर ने बुलाया था और सुरक्षा की व्यवस्था किये जाने को लेकर और उनके आने की जानकारी पुलिस को दी थी। अब अल्लू अर्जुन को 4 हफ्ते की बेल हाई कोर्ट से मिल गई है। इससे पहले नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था। जिसके बाद वो जेल गये। जेल जानेके एक घंटे के बाद उन्हें हाईकोर्ट से जमानत दे दी गयी।