बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
15-Jan-2021 12:47 PM
DESK : अल्पसंख्यक लड़कियों को मोदी सरकार ने तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक लड़कियों के लिए शादी शगुन योजना की शुरूआत की है. इस योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय की स्नातक करने वाली लड़कियों को 51 हजार रुपये दिए जाएंगे.
दरअसल केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरूआत की है. इसका फायदा उन लड़कियों को मिलेगी जिनकी शादी 18 साल के उम्र के बाद होगी और उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की हो. इस योजना के तरह केंद्र सरकार लड़कियों को शादी के वक्त 51 हजार रुपये की सहायता करेगी.
इस योजना का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं. जिनकी वार्षिक आमदनी 57 हजार से कम हो. विवाह के लिए किये गये आवेदन में बेटी की उम्र शादी तक 18 साल और होने वाले वर की उम्र 21 साल अनिवार्य है.शादी अनुदान योजना एक परिवार की केवल दो लड़कियों को ही मिलेगा.
इसका लाभ लेने के लिए पहले india.gov.in/schemes-maulana-azad-education-foundation पर जाकर पंजीयकरण कराना होगा. इस लिंक पर जाते ही एक आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आवेदक का नाम, आधार नंबर, बेटी की शादी की तारीख आदि को भरना होगा. सभी जानकारियां भरने के बाद उसे सबमिट करना होगा.जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, आवेदक का शादी प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो देना अनिवार्य होगा.