ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में

Home / news / भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह की बढ़ी मुश्किलें, लाखों की ठगी के मामले में...

भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह की बढ़ी मुश्किलें, लाखों की ठगी के मामले में कोर्ट ने भेजा नोटिस

01-Feb-2020 08:59 AM

DESK: भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लाखों रुपये की ठगी के मामले में अक्षरा सिंह को नोटिस जारी किया गया है. ये पूरा मामला शहीदों के नाम पर कार्यक्रम में लाखों के ठगी से जुड़ा है.


खगड़िया के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने गायिका अक्षरा सिंह समेत अन्य को नोटिस जारी किया है. अक्षरा सिंह के अलावा बेगूसराय के टिंकू जिया, रहीमपुर, खगड़िया के ऋषि कुमार पर भी अदालत ने संज्ञान लिया है. कोर्ट ने अक्षरा सिंह को अदालत में पेश होने का नोटिस दिया है. ख़बरों के मुताबिक 7 फरवरी को अक्षरा सिंह खगड़िया की अदालत में पेश हो सकती हैं.


आपको बता दें कि खगड़िया के जेएनकेटी स्टेडियम में 8 जुलाई 2018 को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के नाम पर लाखों की उगाही हुई थी. अक्षरा सिंह के नहीं आने पर स्टेडियम में मौजूद उनके फैंस ने जमकर बवाल काटा था और 10 लाख से अधिक की संपत्ति में आग लगा दी थी. इसके अलावा टेंट मालिक के लाखों रुपये का साउंड और अन्य सामान की लूट भी हुई थी. जिसके बाद पुलिस ने कई केस दर्ज किये थे. वहीं इस प्रोग्राम से दो दिन पहले अक्षरा सिंह ने वीडियो जारी करके खगड़िया के लोगों को कार्यक्रम में आने की अपील की थी.