ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप

Home / news / आकाश यादव ने भी छोड़ा तेजप्रताप का साथ, LJP पारस ज्वाइन करेंगे, लालू...

आकाश यादव ने भी छोड़ा तेजप्रताप का साथ, LJP पारस ज्वाइन करेंगे, लालू के बड़े लाल का भविष्य संकट में

27-Aug-2021 12:39 PM

PATNA : राष्ट्रीय जनता दल में पहले से ही साइड लाइन किए जा चुके आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अब एक और बड़ा झटका लगा है. कभी तेज प्रताप यादव के खास खास रहे छात्र आरजेडी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव ने उनका साथ छोड़ दिया है. आकाश यादव और एलजेपी पारस का दामन थामने जा रहे हैं.


दरअसल तेज प्रताप यादव ने जिस तरह जगदानंद सिंह को चुनौती दी. उसका खामियाजा आकाश यादव को भुगतना पड़ा था. आकाश यादव के ऊपर गाज गिरा दी गई थी. उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटा कर गगन यादव को छात्र विंग का अध्यक्ष बनाया गया था. इसके बाद से आकाश यादव लगातार आरजेडी में हाशिए पर चल रहे थे.


फर्स्ट बिहार से बातचीत में आकाश यादव ने कहा है कि वह अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में सोच विचार करने के बाद एलजेपी पारस का दामन थाम रहे हैं. बाकी किसी भी बात पर टिप्पणी करने से आकाश यादव ने फिलहाल मना किया है. आकाश यादव आज यानी शुक्रवार की शाम 4 बजे एलजेपी पारस का दामन थाम लेंगे.


आकाश यादव के आरजेडी छोड़ने के साथ यह तय हो गया है कि तेज प्रताप यादव का भविष्य पार्टी के अंदर संकट में है. जिस तरह तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह ने तेज प्रताप यादव को साइडलाइन किया, उसके बाद अब इस बात की उम्मीद बेहद कम बची है कि तेज प्रताप और उनके साथ माने जाने वाले समर्थक नेताओं को आरजेडी में ज्यादा तवज्जो दी जाएगी.